📍 छिंदवाड़ा |
🌡️ लोड हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़:
छिंदवाड़ा के बिछुआ में हड़कंप: कुएं के पानी में मिला 'पाइजन का पाउच', दूषित पानी पीने और नहाने से 25 से 30 ग्रामीणों की बिगड़ी तबीयत   |   Chhindwara Amma Hospital Case: लापरवाही पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, खजरी रोड स्थित अम्मा अस्पताल को बंद करने का अंतिम आदेश, जानें पूरी सच्चाई   |   Chhindwara Pustak Mela: MLB School में 4 अप्रैल से लगेगा भव्य पुस्तक मेला, अभिभावकों को मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्यों है यह मेला खास   |   Simariya Bus Accident Chhindwara: सिमरिया मंदिर के पास भीषण भिड़ंत, 10 की मौत, CM ने किया 4-4 लाख की सहायता का ऐलान   |   Vishal Gada Yatra Chhindwara: छिंदवाड़ा में 25वीं विशाल गदा एवं पद यात्रा का शंखनाद, जवानों की दीर्घायु के लिए उमड़ेगी भक्तों की भारी भीड़   |  

छिंदवाड़ा के बिछुआ में हड़कंप: कुएं के पानी में मिला ‘पाइजन का पाउच’, दूषित पानी पीने और नहाने से 25 से 30 ग्रामीणों की बिगड़ी तबीयत


छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा न्यूज़ के अंतर्गत बिछुआ क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. क्षेत्र के खमरा के किशनपुर गांव में एक कुएं का पानी पीने और उससे नहाने के बाद करीब 25 से 30 ग्रामीणों की तबीयत अचानक खराब हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तुरंत एक्शन लेते हुए प्रभावितों की मदद के लिए मौके पर 5 एंबुलेंस रवाना की गईं.
पानी से आ रही थी अजीब बदबू, शरीर में हुई खुजली
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह ग्रामीणों ने हमेशा की तरह गांव के नल-जल योजना वाले कुएं से पानी भरकर उसका उपयोग किया. कुछ लोगों ने इस पानी का सेवन किया तो कई लोगों ने इससे स्नान किया. पानी के उपयोग के कुछ ही देर बाद ग्रामीणों को पानी से अजीब बदबू आने की शिकायत हुई. इसके साथ ही लोगों के हाथ-पैर में तेज खुजली और एलर्जी जैसे लक्षण दिखाई देने लगे. ग्रामीणों ने जब दोबारा पानी की जांच की तो उसमें अजीब सा झाग और फेस बनता दिखाई दिया. इसके तुरंत बाद जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया.
कुएं में मिला पाइजन का पाउच और मृत मछली
जब इस बात की भनक प्रशासन को लगी तो तत्काल एसडीएम सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) की एसडीओ सीता मरकाम दलबल के साथ मौके पर पहुंच गईं. जब कुएं के पानी की बाल्टी डालकर जांच की गई तो उसमें से ‘पाइजन का पाउच’ (जहर का पैकेट) और एक मरी हुई मछली भी बाहर निकली. ग्रामीणों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नल-जल कुएं में जहर या जहरीला पाउडर मिलाया गया है. विभाग द्वारा पानी के सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है.
अस्पताल जाने से बच रहे हैं ग्रामीण
प्रशासन ने एहतियात के तौर पर प्रभावित लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस की पूरी व्यवस्था की है, लेकिन कई ग्रामीण अस्पताल जाने से बच रहे हैं और खुद को ठीक बताकर वहीं इलाज कराने की बात कर रहे हैं. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को फिलहाल कुएं के पानी का उपयोग न करने की सख्त सलाह दी है. पुलिस और प्रशासन इस बात की जांच कर रहे हैं कि पानी दूषित कैसे हुआ और कुएं में जहर का पाउच किसने डाला.
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए विजिट करें: छिंदवाड़ा की इस बड़ी खबर और पल-पल की लाइव अपडेट्स के लिए अभी हमारी ऑफिशियल वेबसाइट chhindwaranews.co.in पर जाएं!

Leave a Comment